Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

अपने खिलाफ प्रदर्शन पर अधीर चौधरी ने खोया आपा, भाजपा नेता को दिया धक्का

मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में दंगे के बाद हालात तनावपूर्ण

18 Apr 2024

अपने खिलाफ प्रदर्शन पर अधीर चौधरी ने खोया आपा, भाजपा नेता को दिया धक्का

मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में दंगे के बाद हालात तनावपूर्ण है। इस बीच स्थानीय सांसद अधीर रंजन चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से नाराज होकर उन्होंने स्थानीय भाजपा नेता को धक्का मारा है। वीडियो बुधवार रात की है जब रामनवमी की शोभायात्रा में दंगाइयों के हमले के बाद घायल हुए लोगों की सेहत के बारे में हाल-चाल लेने के लिए वह मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे थे।

तब भाजपा कार्यकर्ता उन्हें घेरकर नारेबाजी कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गुस्से में अधीर रंजन चौधरी ने जिला भाजपा अध्यक्ष शखारव सरकार को उन्होंने धक्का मारा है। कथित तौर पर अधीर रंजन चौधरी के पहुंचने के बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस और हाथापाई हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष शखारव सरकार पहले से ही अस्पताल में मौजूद थे। जब बीजेपी कार्यकर्ता अधीर को घेरकर विरोध करने लगे तो उनके सुरक्षा गार्डों ने पहले भाजपा जिला अध्यक्ष को धक्का दिया।

बाद में अधीर रंजन चौधरी ने खुद बीजेपी के जिला अध्यक्ष को धक्का दे दिया। इस घटना से आसपास तनाव फैल गया। उल्लेखनीय है कि अधीर चौधरी चार दिन पहले भी चुनाव प्रचार के दौरान अपना आपा खो बैठे थे। प्रचार के बीच में अधीर रंजन चौधरी 'गो बैक'' के नारे लगने से कांग्रेस उम्मीदवार अपना आपा खो बैठे। उन्होंने एक युवक को मारने की नीयत से हाथ उठाया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वह युवक तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News